Friday, February 20, 2026

*पंडित रविशंकर नगर से घंटाघर जाने वाला मार्ग बना जानलेवा आए दिन हो रहे हैं सड़क हादसे*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- पंडित रविशंकर नगर से घंटाघर जाने वाले मार्ग में हो रहे हैं आए दिन सड़क हादसे,आज सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने स्कूटी सवार महिला को ठोकर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल से लेकर आ रही थी गनीमत यह रही की महिला एवं बच्ची को गंभीर चोटें नहीं आई, घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक बहुत तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था जिस कारण दुर्घटना हुई मोटरसाइकिल सवार युवक के पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस भी नहीं पाया गया, अभी कुछ दिन पूर्व ही इस मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवती की मृत्यु हुई थी,

वाहनों की चेकिंग हुई जरूरी

जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों को जान- माल के साथ आर्थिक रूप से काफी नुकसान झेलना पड़ता है, बिना वैध कागजात एवं लाइसेंस के आमजन गाड़ियों में फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं जिन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए जिससे कि हर रोज होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का उपचार

कोरबा : MJM हॉस्पिटल में 21 फरवरी को लगेगा भव्य निःशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे हड्डी रोगों का...

More Articles Like This

- Advertisement -