निहारिका क्षेत्र के दुकानों पर मेहरबान नगर निगम के अधिकारी कर रहे हैं कलेक्टर के आदेश की अवहेलना

Must Read

नमस्ते कोरबा ::कोरबा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा राशन दुकानों को घर पहुंच सेवा की छूट प्रदान की गई जो कि एक निश्चित दायरे तक ही सीमित है जिसके लिए दुकानदार को अपना और अपने स्टाफ पर प्रति सप्ताह कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य किया गया इन नियम कायदों का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को नियुक्त किया गया और उन्हें जिम्मेदारी पूर्वक नियमों को पालन कराने का दायित्व सौंपा गया.

लेकिन देखने में यह आ रहा है कि निश्चित समय के बाद भी दुकानों के शटर खुले रहते हैं और दुकानों से सामानों की बिक्री निरंतर जारी है
कॉलोनी की दुकानों में शाम होते ही भीड़ हो जा रही है इन दुकानों में जिस प्रकार लापरवाही बरती जा रही है यह कोरोना संक्रमण को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे

निगम के अधिकारी केवल सब्जी और फल वालों को ही हटाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं पूरे दिन में केवल एक या दो जगह चालान काट कर अपने दायित्वों की पूर्ति की जा रही है नगर निगम आयुक्त के द्वारा ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश विगत दिनों जारी किए गए थे फिर भी मैदानी अमले द्वारा कार्यवाही नहीं करना एक प्रकार से जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना के रूप में देखा जा सकता है

थोक व्यापारियों के लिए रात 11:00 से सुबह 6:00 बजे तक गाड़ियों की लोडिंग अनलोडिंग का समय निर्धारित किया गया है एवं 6:00 से 9:00 तक सामानों की आपूर्ति का समय निर्धारित किया गया है लेकिन किसी भी व्यापारी के द्वारा इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. इससे यही प्रतीत होता है प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियम केवल छोटे व्यापारियों एवं सब्जी फल विक्रेताओं के ऊपर ही लागू होता है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -