
नमस्ते कोरबा :-: सूर्योपासना का महापर्व छठ की विधिवत शुरुआत सोमवार से नहाए खाए की रस्म के साथ शुरू हो रही है.शहर सहित उप नगरीय क्षेत्रों व ग्रामीण अंचलों में जहां भी पूर्वांचल वासी निवासरत है उन सभी स्थानों में सोमवार से अगले 3 दिनों तक आस्था के इस महापर्व में लोगों के बीच खासा उत्साह रहेगा.लोक आस्था का चार दिवसीय पर्व को कोरबा में भी बड़े ही धूमधाम के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता है पिछले वर्ष तक कोरोना संक्रमण के ग्रहण के साथ अन्य पर्वों की तरह इस महान पर्व पर भी असर पड़ा था.अब जबकि संक्रमण का खतरा कम हुआ है तो इस वर्ष छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.बुधवार को सूर्य देव को संध्या अर्ध के पश्चात गुरुवार को भोर मैं अर्ध देने के पश्चात इस महापर्व को अगले वर्ष तक विश्राम दिया जाएगा

इस वर्ष निगम प्रशासन के साथ ही पूर्वांचल सर्व समाज कोरबा के द्वारा जिले भर के सभी छठ घाटों में साफ-सफाई से लेकर रंग रोगन सहित अन्य सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है जिले के सभी पूर्वांचल वासियों ने शासन प्रशासन की गाइडलाइन के तहत श्री छठ पूजा को संपन्न करने का मन बना लिया है,








