आरक्षक एवं सब्जी व्यापारी विवाद मामले में पुलिस अधीक्षक कोरबा ने की कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक के जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्यवाही आरक्षक अभिजीत पांडेय को किया गया लाइन हाजिर विभागीय दंड से भी किया गया दण्डित

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: विगत दिनों सब्जी मंडी कोरबा में आरक्षक अभिजीत पाण्डेय एवम सब्जी व्यापारियों के मध्य विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था । मामला पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के संज्ञान में आने पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा को मामले का जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे । नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू द्वारा मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया । उक्त विवाद में आरक्षक अभिजीत पांडेय की गलती पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा आरक्षक अभिजीत पांडेय को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र कोरबा में सम्बद्ध किया गया है, साथ ही निंदा की सजा से दण्डित किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आम जनता एवम पुलिस के मध्य मित्रवत सम्बन्ध स्थापित किया जाए । पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बख्शा नही जाएगा ।किन्तु प्राप्त शिकायत पर समुचित जांच के उपरान्त ही कार्यवाही किया जाएगा । वही दूसरी ओर फर्जी शिकायत पाए जाने पर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले व्यक्तियों पर भी कठोर कार्यवाही किया जाएगा ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग :दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भड़की कांग्रेस,कोरबा में पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

कोरबा ब्रेकिंग :दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भड़की कांग्रेस,कोरबा में पीएम-शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -