नमस्ते कोरबा :-: जिला कलेक्टर द्वारा 31 दिसंबर को होने वाले आयोजित नव वर्ष के कार्यक्रम को बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया है लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा नव वर्ष पर हुड़दंग किया जाता है, जिस वजह से आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं हर चौक चौराहे पर पुलिस की टीम तैनात रहेगी एवं गली मोहल्लों पर पेट्रोलिंग के माध्यम से नजर रखी जाएगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा 31 दिसंबर की रात को अधिक हुड़दंग से बचने व कोरोना के खतरेको देखते हुए अपने अधीनस्थ थाना चौकियों को सचेत रहने एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक भीड़ एकत्रित न करें। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी को विभिन्न पिकनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थानों पर भी पुलिस टीम सक्रिय रहेगी जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा जा सके,
*नव वर्ष पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का है पुख्ता इंतजाम-अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक*
More Articles Like This
- Advertisement -









