Sunday, February 22, 2026

नगर पालिक निगम कोरबा सभापति के मुख्य अतिथि मे covid 19 शिक्षा विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान

Must Read

नमस्ते कोरबा ::शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालकों ,के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों द्वारा कोविड-19 के बढ़ते क्रम रोकने के लिए हमारे प्रेरणा स्त्रोत सम्मानीय सतीश पांडे सर जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के कुशल मार्गदर्शन में जिला शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे जन- जागरूकता अभियान के तहत वर्चुअल वेबैक्स मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्मानीय श्यामसुंदर सोनी- सभापति ,नगर पालिक निगम कोरबा( महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ)
विशिष्ट अतिथि -डॉ रवि कांत सिंह राठौर- मनोचिकित्सक विभाग (जिला अस्पताल कोरबा)
पी आर साहू प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा (जिला जांजगीर चांपा)
आयोजक डॉ श्रीमती निरुपमा तिवारी प्र. प्राचार्या शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्को की वर्चुअल मीटिंग की विषय प्रभारी डॉ श्रीमती एन तिवारी (राजनीति शास्त्र )एवं जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पीयूष पांडे (शाला प्रबंधन समिति के सदस्य) एवं समस्त शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति में संस्था की प्राचार्य डॉ श्रीमती निरुपमा तिवारी मैडम द्वारा अतिथि गणों के स्वागत से वर्चुअल मीटिंग का प्रारंभ किया गया
मुख्य अतिथि महोदय श्यामसुंदर सोनीी सभापति नगर निगम कोरबा द्वारा कोविड-19 से उत्पन्न समस्याएं के समाधान हेतु ऐसे व्यक्ति जिनके पास राशन व अन्य दैनिक आवश्यक वस्तुओं की सुविधाएं नहीं है पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आपकी नजर में यदि ऐसे व्यक्ति हैं तो मुझे बताएं जैसी आत्मिक भावना से उन्होंने सब को इस कार्य के लिए प्रेरित किया वहीं दूसरी ओर डॉ रवि कांत सिंह राठौर सर द्वारा कोविड-19 संबंधी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराते हुए वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों की समस्याओं का समाधान करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किए और पीआर साहू प्राचार्य द्वारा कोविड-19 से संबंधित पारिवारिक व विषम परिस्थितियों से उत्पन्न समस्याओं को समझाते हुए सतर्क एवं सजग रहने के लिए विशेष महत्वपूर्ण बातों पर बल दिया गया श्रीमती उषा नेताम प्राचार्य हाई स्कूल रूम गरा ने अपनी समस्याओं का
समाधान डॉक्टर राठौड़ सर से प्राप्त किया
वर्चुअल मीटिंग के संचालित होने के दौरान संस्था की प्राचार्या डॉ. श्रीमती निरुपमा तिवारी ने कोविड-19 संबंधी संस्था में शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत व्हाट्सएप ड्राइंग एवं फोन के माध्यम से चेन बनाकर जिसके अंतर्गत शिक्षकों द्वारा 5 बच्चों को फोन के माध्यम से जागरूक करना फिर वही 5 बच्चे अन्य पांच पांच बच्चों को कोविड-19 से संबंधित सावधानियां एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराएंगे जिससे यह जन जागरूकता अभियान सफल एवं प्रभावी रूप प्राप्त कर सके ऐसा हम सभी शिक्षकों का पूर्णरूपेण प्रयास है एवं अन्य महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती उर्मिला राठौर व्याख्याता द्वारा तथा आभार प्रदर्शन एस सी दर्दसेना द्वारा किया गया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा का संगम,भाजपा ने मनाया ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा का संगम,भाजपा ने मनाया ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस नमस्ते कोरबा। भारतीय जनता पार्टी...

More Articles Like This

- Advertisement -