* दीपावली के लिए मंगलवार को सभी तरह के दुकान संचालन की मिली अनुमति*

Must Read

नमस्ते कोरबाकलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रानू साहू के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए पूर्व में कोरबा जिला अंतर्गत सभी प्रकार की स्थाई एवं अस्थाई दुकान/व्यवसायियों का संचालन की समयावधि व दिवस निर्धारित की गई। इसके तहत प्रति सप्ताह मंगलवार को संपूर्ण दुकानों का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। दीपावली पर्व के दृष्टिगत उपरोक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए फेस मास्क के उपयोग तथा सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने के संबंध में समय-समय पर छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की शर्त पर 2 नवंबर 2021 मंगलवार को भी सभी प्रकार के स्थाई एवं अस्थाई दुकानें तथा प्रतिष्ठानों को पूर्व में जारी समय अनुसार संचालन की अनुमति दी गई है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के अनुमोदन पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। पूर्व में प्रसारित आदेश की शेष कंडिकाएं यथावत रहेंगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -