नमस्ते कोरबा:- कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान से संबंधित बिलासपुर संभाग स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम लखीराम अग्रवाल इंडोर ऑडिटोरियम बिलासपुर (कंपनी गार्डन के पीछे) में आयोजित है। कांग्रेस कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा से कल 12 तारीख को सुबह 8ः00 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वाहन की व्यवस्था कार्यालय पर की गई है। व्हाट्सअप नंबर वाला मोबाइल एवं इपिक नंबर के लिए अपना मतदाता पहचान पत्र साथ रखना आवश्यक है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण, सभी कांग्रेस पार्षद एवं एल्डरमेन साथी गण, जोन अध्यक्ष गण, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अन्य कांग्रेस पदाधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यक्रम अपनी सहभागिता दें।उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान व सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों को प्रातः 08 बजे तक कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होने आग्रह किया है।
More Articles Like This
- Advertisement -









