टी. एस. सिंहदेव के बयान के बाद बढ़ी राजनैतिक सरगर्मी, होगा कुछ बड़ा बदलाव

Must Read

नमस्ते कोरबा ….17 दिसंबर को काँग्रेस अपने कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण करने जा रही है इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव के बयान से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है, क्योंकि बात अब ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले पूर्ण करने की बात तेजी से उठने लगी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने बयान में कहा कि सारी बातें हाइकमान पर निर्भर होती हैं और किसी की कार्य अवधि फिक्स नही रहती क्योंकि हमने देखा है कि अर्जुन सिंह जी भी दो दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे हैं और 15-15 साल भी मुख्यमंत्री रहे जा चुके हैं लेकिन समय और परिस्थिति के हिसाब से फैसला हाइकमान तय करती है।
टी. एस. सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी रहे लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय वो अपने पास ही रखना चाहेंगे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि राजा साहब जो भी कहते हैं बिल्कुल सही कहते हैं अपनी अंतरात्मा और दिल की बात करते हैं, वो झूठ नही बोलते हमने विधानसभा में भी ये सब देखा है। रमन सिंह ने भी कहा कि किसी के कार्यकाल की अवधि फिक्स नही होती है।
डॉ रमन सिंह जी ने ये तक कह दिया की आने वाले समय का क्रियान्वयन देखेंगे उसकी झांकी दिखा दी है राजा ने।

स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कभी भी ढाई-ढाई साल वाली बात को नकारा नही क्योंकि वो जानते हैं कि अगर ढाई साल वाला फॉर्मूला है तो किस वक़्त हाँ कहना और किस वक़्त ना।

सिंहदेव ने सरगुजा की पूरी 14 सीटों पर जीत दिलवाने में बहुत महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी तथा 30 विधायकों को चुनाव लड़ने में भी आर्थिक रूप से मदद की थी और सभी जीत कर भी आए और उनका एहसान भी माना। ढाई ढाई साल वाले फॉर्मूले की बात कहें तो स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा कि सब पार्टी हाइकमान तय करेगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास*

*नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास* *अतिक्रमण हटाने से...

More Articles Like This

- Advertisement -