जिले में आज से लगेगी अंत्योदय परिवारों के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को कोरोना वेक्सीन

Must Read

नमस्ते कोरबा ::राज्य शासन के निर्णय अनुसार कोरबा जिले में भी कल एक मई शनिवार से 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों का कोविड टीकाकरण शुरू हो जायेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्णय अनुसार इस तीसरे चरण के टीकाकरण में प्रदेश के अंत्योदय और बीपीएल कार्डधारक परिवारों के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को प्राथमिकता से कोरोना का टीका लगाया जायेगा। इनमें से भी कल एक मई से पहले अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को टीका लगेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोविड टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि कंेद्र सरकार द्वारा सीमित संख्या में कोविड वेक्सीन उपलब्ध कराये जाने के कारण राज्य के सबसे गरीब लोगों को कोरोना से बचाने के लिए प्राथमिकता से टीकाकरण किया जाये। इसके बाद गरीबी रेखा श्रेणी के अन्य लोगों को और उसके बाद गरीबी रेखा श्रेणी के उपर के लोगों को टीका लगाया जाये। मुख्यमंत्री श्री बघेल के इस निर्णय से जिले के 53 हजार 391 अंत्योदय परिवारों के 18 साल से अधिक उम्र के सदस्यों को कल एक मई से कोविड टीका लगना शुरू हो जायेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -