नमस्ते कोरबा टी. पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में 23 अक्टूबर दिन शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे आयोजित जिला कांग्रेस कोरबा शहर एवं ग्रामीण की संयुक्त बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे वहीं कोरबा शहर कांग्रेस प्रभारी शाहिद भाई, ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी गोपाल थवाईत, प्रमोद परस्ते, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक पुरूषोत्तम कंवर, विधायक मोहित राम केरकेट्टा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं सपना चौहान ने जिले के जिला पंचायत, जनपद पंचायत, महापौर, सभापति, नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन कमेटी, वार्ड कमेटी, बुथ कमेटी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल सहित कांग्रेस विभाग के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन ने बताया कि बैठक उपरांत सभी पदाधिकारी एवं सदस्य डी.डी.एम. स्कूल के सामने निर्माणाधीन राजीव भवन (जिला कांग्रेस कार्यालय) का अवलोकन करने जाएंगे।
Must Read
- Advertisement -
More Articles Like This
- Advertisement -









