Tuesday, June 10, 2025

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाया

Must Read
नमस्ते कोरबा ::जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वाधान में आज गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। गांधी चौक कोरबा में सर्वप्रथम उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। तत् पश्चात् दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं अध्यात्मिक नेता थे। उन्होने सत्याग्रह के माध्यम से तथा अहिंसा के सिद्धांत पर भारत को आजाद कराया।
सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि आज हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि और उनके विचारधारा को पूरा हिंदुस्तानी नहीं तो पूरा विश्व मान रहा ऐसे महामानव को हम नमन करते हैंइस मौके पर सपना चौहान, दिनेश सोनी, संगीता सक्सेना, एस. मुर्ति, संतोष लांझेकर, कुसुम द्विवेदी अर्चना उपाध्याय ,सत्येंद्र वासन ,प्रदीप पुणे प्रदीप अग्रवाल ,शाहिद कुरेशी सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, संतोष राठौर, रवि पी सिंह ,रूपा मिश्रा ,पूनम निषाद ,तुलसी केवट ,राजेश यादव ,झल कुमार , रेणुका साहू ,महताब अली ,दूज राम केवट, , बनवारी पहुजा, दीपक वर्मा, मो. आरिफ, गणेश दास महंत, सुनीता तिग्गा ,महेन्द्र सिंह चौहान, गीता महंत, शशी अग्रवाल, रवि खुंटे, प्रेमलता मिश्रा, शांता मडावे, विशाल ठाकुर, गायत्री नायक, संतसेवक गुप्ता, गीता सिंह ग, संजू चौहान, निर्मल कुमार साहू, महेंद्र चौहान, गायत्री नायक ने भी अपने विचार रखे
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,650SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

आदिवासी किसान के साथ की गई मारपीट पर सर्व आदिवासी समाज सामने आया, मामले को लेकर रामपुर के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया पुलिस...

आदिवासी किसान के साथ की गई मारपीट पर सर्व आदिवासी समाज सामने आया, मामले को लेकर रामपुर के कांग्रेस...

More Articles Like This

- Advertisement -