*जान जोखिम में डालकर डेंगूनाला पुल से गुजर रहे हैं लोग,राख के गुब्बार में बमुश्किल एक महिला बची दुर्घटना से* देखें वीडियो

Must Read

नमस्ते कोरबा :- राख से भरे दैत्यकार वाहनों की रफ्तार का डर और जर्जर पुल पर लोगों की मजबूरी जान जोखिम में डालकर सफर करने की, हम कहीं दूरदराज क्षेत्र की बात नहीं कर रहे हैं यह जिला मुख्यालय से लगा हुआ क्षेत्र रिसदी बाईपास का है जहां 24 घंटे राख से भरे भारी वाहन सड़क पर बेलगाम गति से भाग रहे हैं जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं,हमारे द्वारा कुछ दिन पूर्व ही रिसदी स्थित डेंगूनाला पुल के जर्जर अवस्था के बारे में समाचार के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था परंतु इस पर किसी ने भी संज्ञान लेना उचित नहीं समझा और इस मार्ग पर तथा इस पुल से भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है जिनकी रफ्तार भी बेलगाम है

आज दोपहर एक बड़ा हादसा पुल पर होने से बच गया जहां एक स्कूटी मैं सवार शिक्षिका राखड़ के गुबार में गायब सी हो गई थी। यह काफी खतरनाक हो सकता था क्योंकि राखड़ इतना ज्यादा था कि महिला पुल के नीचे गिर सकती थी। डेढ़ वर्ष पूर्व ठीक इसी तरह एक महिला शिक्षिका भारी वाहनों के द्वारा फैलाए जा रहे राख के वजह से इसी पुल के नीचे गिर कर खत्म हो गई थी।

लगता है जिस तरह लोग जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजर रहे हैं, उससे शासन प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है, जानकारी के मुताबिक जर्जर हो चुके पुल के ऊपर बीती रात किसी वाहन चालक द्वारा राख गिरा दिया गया था, जिससे बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनों के कारण इस मार्ग पर राख का गुब्बार उड़ रहा है जिस वजह से दुपहिया एवं पैदल चलने वाले जान जोखिम डालकर सफर कर रहे हैं,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -