जल्द आ सकती है निगम मंडल आयोग की दूसरी सूची, मुख्यमंत्री निवास में चल रही है बैठक

Must Read

नमस्ते कोरबा ..निगम-मंडल-आयोग की दूसरी सूची दूसरी सूची जारी होने की संभावना अब और बढ़ गई हैं। दरअसल आज मुख्यमंत्री निवास में दूसरी सूची जारी करने को लेकर एक जरूरी बैठक मुख्यमंत्री निवास में चल रही है।

हालांकि पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई थी कि सरकार के 2 साल के कामकाज के लिए कार्यक्रम बनाने जुट रहे हैं। मगर सूत्रों की मानें तो निगम मंडल पर भी रायशुमारी होगी।

बैठक में पीएल पुनिया और सत्यनारायण शर्मा को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के शेष सभी सदस्य मौजूद हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 28 नवंबर को पुनिया की मौजूदगी में हुई बैठक में दूसरी सूची पर मंथन हो चुका है।

पीएल पुनिया ने लिस्ट में अपनी सहमति दे दी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आज चल रही बैठक में सूची को फाइनल कर जारी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा कि इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कुछ गैर-राजनीतिक चेहरों को शामिल किया है। हालांकि बैठक को लेकर अभी किसी भी नेता के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -