
भारतीय मजदूर संघ छ.ग. प्रदेश महामंत्री ने घोषणा पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ श्रमिक एकता संघ को दायित्व दिया गया, घोषणा पत्र में लिखित के रूप में प्रकाशित कि गई इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संजीव शरद शर्मा पिता स्व. बी.के. शर्मा निवास कोसाबाड़ी कोरबा को तत्काल प्रभाव से भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व देते हुए संजीव शरद शर्मा को जिला कोरबा के असंगठित मजदुरों का प्रभार भी देता है। संजीव शरद शर्मा भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति का पालन करते हुए जिला कोरबा में असंगठित मजदुरों के क्षेत्र में संध का कार्य विस्तार करेंगे। जिसके बाद छत्तीसगढ़ श्रमिक एकता संघ के पदाधिकारी एवं श्रमिकों के चेहरों में खुशी का अलग ही लहर देखने को मिली और सब एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए,









