नमस्ते कोरबा :-: अपराध का शिकार होने पर अब लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना चौकियों का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा घटनास्थल से ही मामले की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज करा सकेंगे, आम लोगों को राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने नया एप्स लांच किया है जिसमें कहीं से किसी भी वक्त मोबाइल के जरिए रिपोर्ट दर्ज किया जा सकता है, शिकायत मिलने पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करेगी.आधुनिकता के इस दौर में आपराधिक तत्व भी हाईटेक तरीके से हम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं ब्लैक मेलिंग हो या ऑनलाइन ठगी. मोबाइल या कंप्यूटर पर एक क्लिक से घटना को अंजाम दे दिया जाता है. साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भी चुनौती साबित होती है बढ़ते अपराधों के मद्देनजर लोगों को राहत देने के लिए पुलिस ने नई पहल की है आम लोग भी हाईटेक तरीके से पुलिस से शिकायत कर सकेंगे इसके लिए पुलिस ने अभिव्यक्ति ऐप लॉन्च किया है.प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है इस ऐप के जरिए कहीं से किसी भी वक्त ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं. एप्स के जरिए के शिकायत मिलने पर पुलिस त्वरित कार्यवाही करेगी ताकि पीड़ित को तत्काल समस्या से निजात मिल सके उम्मीद की जा रही है पुलिस के इस प्रयोग का आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा

*महिला और बच्चों पर फोकस*
खास तौर पर महिला और बच्चों की सुरक्षा पर फोकस करते हुए अभिव्यक्ति की लॉन्चिंग की गई है. घर से बाहर किसी भी संस्था के प्रतिष्ठानों में कार्य के दौरान शोषण होने पर महिला की का विरोध नहीं कर पाती सड़क पर भी से छेड़छाड़ के कई मामले सामने आते हैं.ऐसे मामलों में मौके पर ही अभिव्यक्ति ऐप के जरिए शिकायत मिलने पर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ना पुलिस के लिए आसान होगा काफी हद तक बच्चों की सुरक्षा के लिए कारगर साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है










