नमस्ते कोरबा :- विगत दो-तीन दिनों से कोरबा की सड़कें एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है, कोरबा की सड़कें जो 2 दिन की मूसलाधार बारिश नहीं झेल पाई और जगह जगह से सड़कों की बजरी अलग हो गई जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए राताखार वार्ड के पार्षद रवि चंदेल ने जिला कलेक्टर से पत्र के माध्यम से आवेदन किया है कि संबंधित सड़कों के निर्माण में लगे ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों के ऊपर ठोस कार्यवाही हो जिससे कि नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके, पार्षद रवि चंदेल ने कहा कि आम जनता अपने खून पसीने की कमाई से नगर निगम को टैक्स भर्ती है लेकिन नगर निगम के अधिकारी एक सुरक्षित और सही सड़क आम जनता को उपलब्ध नहीं करा पा रही है इसलिए उन पर कार्यवाही होना जरूरी है,








