नमस्ते कोरबा :- कोरबा में हुए 2 दिन के मुसलाधार बारिश से मुख्य मार्गों की दुर्दशा हो गई जिनमें मुख्य रूप से निहारिका से घंटाघर का मार्ग एवं घंटाघर से महाराणा प्रताप चौराहा तक जहां सड़क से बजरी अलग होकर पूरे मार्ग पर फैल गई है, जिससे लोगों का आवागमन में परेशानियां होने लगी है लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है,
नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे ने मीडिया को बताया कि जिन सड़कों की स्थिति खराब हुई है, वे सभी सड़कें परफॉर्मेंस गारंटी पीरियड के तहत है, जिनपर कुछ भी समस्या होने पर संबंधित ठेकेदारों द्वारा ही उसे सुधारा जाना है, इसलिए निर्माण करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी कर सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए कहा गया है,आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में बारिश की वजह से डामर प्लांट बंद रहता है,डामर प्लांट चालू होते ही उक्त मार्गों का फिर से सुधार कार्य करवाते हुए बेहतर तरीके से डामरीकरण कराया जाएगा,







