कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कोरबा पुलिस की बड़ी चालानी कार्यवाही, लोगों से शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करने की अपील

Must Read

नमस्ते कोरबा :वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना वायरस के प्रकोप के सम्बंध में कोरबा पुलिस की विशेष संदेश

▶️जिले में धारा 144, शोसल और फिजिकल डिस्टेंटिंग की कड़ाई से पालन हेतु एक ही दिन में काटी गई कोरबा पुलिस द्वारा 103500/- समन शुल्क

▶️जिले में संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जारी रहेगी
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा नोवल कोविड 19 कोरोना वायरस के बीमारी को “ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी” घोषित किया गया है भारत सरकार द्वारा भी इसे “राष्ट्रीय आपदा घोषित” की गई है वर्तमान में कोविड 19 कोरोना वायरस के व्यापक प्रसार और संक्रमण के कारण इसके प्रकोप को ध्यान में रखते हुए, संक्रमण की रोकथाम एवं आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने हेतु आवश्यकतानुसार विभिन्न क्षेत्रों में धारा 144 एवं लॉकडाउन जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
जिला कोरबा में भी इस वायरस के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए धारा 144 लागू की गई है और इसके सख्ती से पालन हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है जिला कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में कोविड-19 कोरोनावायरस के प्रकोप एवं संक्रमण को देखते हुए मास्क की अनिवार्यता की गई है ताकि कोरोना वायरस का प्रभाव एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्तित्व ना पहुंच पाए एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग बनी रहे।
इस हेतु आदरणीय पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा सर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर सर के दिशानिर्देश पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके पालन में समस्त थाना, चौकी, पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी गण एवं स्टाफ लगातार सघन कार्यवाही कर रहे हैं साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वाले लापरवाह व्यक्तियों पर भी अन्य धाराओं के तहत भी सघन कार्यवाही जारी है
विदित हो कि विश्व में कोविड-19 करोना के व्यापक प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक स्तर पर प्रयास की जा रही है आदरणीय पुलिस अधीक्षक महोदय की दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में लगातार यह कार्यवाही करते हुए दिनांक 02.04.2021 को एक ही दिन में 103500/- (एक लाख तीन हजार पाँच सौ स्र्पए) का समन शुल्क काटा गया है। और यह कार्यवाही लगातार जारी है।
आम जनता से कोरबा पुलिस का अपील है कि कोरोना प्रोटोकॉल और जिले में लागू धारा 144 के निर्देशों का पालन स्वयं करें और अन्य नागरिकों को भी प्रेरित करें ताकि मानव जीवन के लिए इस विषम परिस्थिति को आमजन के सहयोग से निजात पाई जा सके

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल की ठेका कंपनी टीएमसी के खिलाफ ग्रामीणों का उबाल,अभद्रता के आरोप पर सड़क जाम

एसईसीएल की ठेका कंपनी टीएमसी के खिलाफ ग्रामीणों का उबाल,अभद्रता के आरोप पर सड़क जाम नमस्ते कोरबा :- जिले के...

More Articles Like This

- Advertisement -