*कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ शुरू हुई,पान मसाला की कालाबाजारी*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: जिले में पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आया है जिसे देखते हुए आपदा को अवसर में बदलने गुटखा कारोबारी एक बार सक्रिय हो गए है। जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आने वाले दिनों में लॉकडाउन की स्थिति निर्मित हो सकती है। इससे कारोबारी पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए गुटका सामग्रियों का स्टॉक करने में जुट गये है। जानकारी के मुताबिक सामान्य दिनों में बिकने वाले राजश्री 120 रूपये से बढाकर 135 तक पहुँच चुका है।


कोरबाा सहित छत्तीसगढ़़ में अचानक से कोरोना संक्रमण केे मामले इस वजह से इन सामानों की कालाबाजारी शुरू हो गई। दो दिनों में ही गुटखा, पान मसाला और गुड़ाखू के दाम आसमान पर पहुंच गया है। बाजार से ये सामान एक बार फिर से गायब होता नजर आ रहा है। इधर, छोटे दुकानादारों में इन सामानों को खरीदने के लिए हाय तौबा मची हुई है। बाजार में सामान खरीदने पहुंचे गांव के एक चिल्हर दुकानदार ने बताया कि गुटखा – गुड़ाखू और सिगरेट जैसे उत्पादों के दाम रोज बढ़ रहे हैं और जो सामान आज मिल रहा है उसका कल मिलना तय नहीं है। एक व्यापारी ने बताया कि फिलहाल कीमतों में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि आने वाले दिनों में वृद्धि होने की संभावना है। रिटेल काउंटर से गुड़ाखू गायब हो गए हैं शहर में लॉकडाउन की वजह से बाजार में गुड़ाखू को लेकर फिर से मारामारी शुरू हो गई है। बड़े दुकानों में तो गुड़ाखू मिल रहा है पर रिटेल काउंटर से यह गायब हो गए हैं। अब एक बार फिर से दामों में हुई वृद्धि ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है।

शहर में पान मसाला की कालाबाजारी करने वाले बेखौफ नजर आ रहे हैं। शहर में डिस्ट्रीब्यूटर सादा पान मसाला व तंबाकू वाले मसाले की जमकर कालाबाजारी कर रहे हैं। थोक दुकानदारों की ओर से महंगा दिए जाने से फुटकर वाले भी ग्राहकों से मनमाना दाम वसूल रहे हैं। तब से खाद्य पदार्थों के अलावा पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। मौके का फायदा थोक और फुटकर दुकानदार मिलकर उठा रहे हैं। बाजार के सूत्र बताते हैं कि कंपनी की ओर से दाम नहीं बढ़ाए गए हैं और कहीं आपूर्ति में बाधा भी नहीं है, मगर थोक दुकानदार 125 रुपये का माल 135रुपये और दो सौ रुपये का माल तीन सौ रुपये तक बेच रहे हैं। फुटकर दुकानदार पांच रुपये वाला पान मसाला 15 रुपये के दो दे रहे हैं। इस कालाबाजारी पर प्रशासन व विभागीय अफसरों की नजर नहीं है। पिछले साल कोरोना काल में भी थोक व फुटकर दुकानदारों ने जमकर फायदा उठाया था।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ होली के रंग में रंगे कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन* नमस्ते कोरबा। नगर विधायक एवं...

More Articles Like This

- Advertisement -