Sunday, February 22, 2026

*कोरबा से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा के लिए,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को दी सफलयात्रा की शुभकामनाएं*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोरबा के अग्रसेन चौक से श्रद्धालुओं का जत्था आज अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ, श्रद्धालुओं के जत्थे में बच्चे,युवा,महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल है,बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा बोल बम का गमछा पहनाकर अभिवादन किया गया एवं एवं सुखद और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी गई,

जम्मू कश्मीर में विश्व विख्यात अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू हो रही है। करीब ढाई महीने तक चलने वाली यह यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी। कोरोना के कारण पिछले दो साल अमरनाथ यात्रा पर प्रतिबंध लगा था। ऐसे में इस बार दो साल बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा को लेकर हजारों श्रद्धालु अपनी बुकिंग करा चुके हैं।

कोरबा से रवाना हुए श्रद्धालु बस के माध्यम से बिलासपुर तक पहुंच कर वहां से ट्रेन द्वारा अपने गंतव्य को रवाना होंगे, श्रद्धालुओं द्वारा 29 जून को माता वैष्णो देवी का दर्शन कर 3 जुलाई से बालटाल से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा, यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से विजय अग्रवाल,मालू,शंकर गुप्ता,राजा गुप्ता,संजय अग्रवाल,राजकुमार अग्रवाल, आनंद जगदीश अग्रवाल,विकास अग्रवाल दीपक केडिया,राधेश्याम,नंदकिशोर,महेश, नीरज, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मनरेगा में कथित कटौती और धान खरीदी अनियमितता एवं SIR पर कांग्रेस का 24 फरवरी को कलेक्टोरेट घेराव

मनरेगा में कथित कटौती और धान खरीदी अनियमितता एवं SIR पर कांग्रेस का 24 फरवरी को कलेक्टोरेट घेराव नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -