नमस्ते कोरबा :- राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल की ओर से स्व. शांती देवी मेमोरियल सोसायटी के सौजन्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व का आयोजन आशीर्वाद पॉइंट ट्रांसपोर्ट नगर में किया गया

कोरबा क्षेत्र से हजारों की संख्या में माता-बहनों व बालिकाओं ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को तिलक लगाकर राखी बांधी। राजस्व मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई के प्रति बहन के स्नेह व रक्षा का प्रतीक है। यह त्योहार आध्यात्मिक, धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व रखता है। हमें इस त्यौहार पर गर्व है। इस दौरान पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से रक्षा बंधन पर्व का आयोजन कोविड महामारी के कारण नही किया गया था। इस वर्ष पूरे उत्साह व उत्सुकता के साथ रक्षा बंधन पर्व का आयोजन किया गया है।