कोरबा: एक्ट आफ ह्यूमैनिटी संस्था जरूरतमंदों परिवारों को दे रही है सूखा राशन, मांगी जरूरतमंदों की जानकारी जारी किया हेल्पलाइन नंबर।

Must Read

नमस्ते कोरबा। कोरोना सकंटकाल और इसे नियंत्रित करने लागू किए गए लाॅकडाउन ने कई लोगों को परेशानी में डाल रखा है। कई ऐसे परिवार हैं, जिनका जीवन- यापन रोज कमाने और खाने से चलता है। कोरबा जिला में ऐसे परिवारों को राशन इत्यादि जरूरी मदद पहुंचाने का कार्य कई सामाजिक संस्थाएं एवं संगठन कर रही हैं। जिले की संस्था “एक्ट आफ ह्यूमैनिटी” ने भी जरूरतमंद परिवारों को आवश्यकतानुसार सूखा राशन प्रदान करने का बीड़ा उठाया है। संस्था के द्वारा अब तक 110 जरूरतमंद परिवारों को सुखा राशन दिया जा चुका है।यह सेवा उनके द्वारा कोरबा के विभिन्न-विभिन्न जगहों पर जाकर दिया जा रहा है। संस्था के सदस्यों को जरूरतमंद लोगों के तरफ से कॉल आता है और वह तुरंत राशन की सामग्री लिए उनकी सेवा के लिए निकल पड़ते हैं। संस्था के द्वारा राशन में चावल-10किलो,आटा-5किलो,आलू-2किलो,प्याज-2किलो,दाल-1किलो,तेल-1लिटर,सोयाबीन-500ग्राम,1पैकेट नमक,मसला,नहाने का साबुन,सर्फ,पेस्ट,मास्क और सेनिटाइज़र दिया जा रहा है।संस्था ने अपील की है कि कोरबा जिले के किसी भी क्षेत्र में कोई जरूररतमंद व्यक्ति या परिवार हो तो जानकारी दी जाए, ताकि संस्था के सदस्य संबंधित तक खाद्य सामग्री पहुंचा सके। संस्था ने अपने सदस्यों के मोबाइल नम्बर भी जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं: रुहुल खान – 7987032252, जय नायर – 7000159796, मो. आसिफ खान – 8871171905, ग्रेडिन गैलयर – 9754007544, इन नम्बर्स पर संपर्क कर जरूरतमंदो की जानकारी दी जा सकती है।
गौरतलब है कि “एक्ट आफ ह्यूमैनिटी” द्वारा जिले में लंबे अर्से से जरूररतमंदों को भोजन कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। यह संस्था पिछले 3 सालों से जिले में जरूरतमंद लोगों के सेवा के लिए काम कर रही है। बीते वर्ष भी कोरोना संकटकाल और लाॅकडाउन के दौरान संस्था द्वारा निरंतर भोजन सेवा प्रदान की गई थी और प्रतिदिन 1000 लोगों की दिन एवं रात के भोजन की व्यवस्था की जाती थी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -