*कैग की रिपोर्ट पर ट्वीट वॉर: रमन सिंह के आरोपों पर CM बघेल की सियासी शायरी, कहा- ‘खुद ही खुद को बेनकाब करता है*

Must Read

नमस्ते कोरबा:-: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कैग की रिपोर्ट को लेकर सियासी घमासान जारी है. पूर्व सीएम रमन सिंह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीट सियासी टकराव जारी है. प्रदेश के मुद्दों को लेकर आरोपी-प्रत्यारोप का दौर बरकरार है. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर कैग रिपोर्ट को लेकर नीतियां और व्यवस्थाएं ही खोखली होनेकी बात कही थी, जिसपर सीएम भूपेश बघेल ने शायराना अंदाज में निशाना साधा है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ‘डरकर आईना देखने से इंकार करता है, फिर भी खुद ही खुद को बेनकाब करता है’.

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि “डरकर आईना देखने से इंकार करता है, फिर भी खुद ही खुद को बेनकाब करता है”. 2018-19 में अप्रैल 2018 से दिसंबर 2018 तक भाजपा की ही सरकार रही है.  कांग्रेस सरकार का 2018-19 में सिर्फ तीन माह का कार्यकाल रहा है. जिसका ब्यौरा मैं अपनी जनता के बीच रख रहा हूं.

बता दें कि कैग रिपोर्ट को लेकर लेकर रमन सिंह ने लिखा था कि आपकी नीतियां और व्यवस्थाएं ही खोखली हैं. कैग की रिपोर्ट के मुताबिक 2018- 2019 में कांग्रेस सरकार ने CGRDCL को सड़क निर्माण के लिए 1157 करोड़ रुपए की राशि का अलॉटमेंट किया, लेकिन उसमें से ₹633 करोड़ खर्च ही नहीं कर पाई. यह इस सरकार की लापरवाही व निकम्मापन है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

देखिए कैसे कोरबा के जंगल बने तितलियों का सुरक्षित ठिकाना,केसला में बायो डायवर्सिटी पार्क निर्माण

देखिए कैसे कोरबा के जंगल बने तितलियों का सुरक्षित ठिकाना,केसला में बायो डायवर्सिटी पार्क निर्माण नमस्ते कोरबा :- खनिज संपदा...

More Articles Like This

- Advertisement -