Sunday, February 22, 2026

किराना सामानों के दाम दुगने, आम जनता परेशान, खुलेआम चल रही है कालाबाजारी, जिला प्रशासन का होम डिलीवरी का प्लान भी ढप।

Must Read

नमस्ते कोरबा ::कोरबा में कोरोना के साथ महंगाई भी अपनी गर्मी दिखा रही हैं। इधर अचार का सीजन चालू हो चुका है इसलिए सरसों तेल में जैसी कीमत बोली जा रही है ,वह परेशान करने वाली है क्योंकि लॉकडाउन के दिनों में अचार का सेवन अपेक्षाकृत बढ़ा हुआ है।

बुरी तरह पिट चुका होम डिलीवरी का प्लान ,शॉप डिलीवरी में बदल चुका है। थोड़ा बदले तरीके से यह काम निर्बाध जारी है । चाहे एजेंसी लाइन हो, होलसेल हो या रिटेल। तीनों को जैसी छूट मिली हुई है वह मन मार कर चुप बैठने का ही इशारा है क्योंकि सिस्टम का साथ आम नहीं ,खास को मिल रहा है। यही वजह है कि किराना सामान, रोज नई कीमत लेकर पहुंच रहा है।

शटर ,गेट के किनारे या नीचे या फिर पिछले दरवाजे से सामान दिए जाने की सुविधा, मुख्य मार्ग की दुकानों में मिल रही है। प्रात: 7 से दोपहर 03 बजे तक यह सुविधा हासिल की जा सकती है। गलियों की दुकानों में ज्यादा पैसे दिए जाने पर सारा दिन सामान लिया जा सकता है। कहने को होलसेल मार्केट का समय तय है पर हकीकत कुछ और ही है।

कागजों पर ही दिखाई देती है सिस्टम की कड़ाई। एकाध कार्रवाई जो होती है, उससे कीमतों को बढ़ने में मदद ही मिलती है। तेजी का कारण पूछने पर बताया जाता है, क्या करें, भाई, छापे के डर से सप्लाई लाइन, काफी टाईट है। हमें भी, तेजी में ही माल की खरीदी करनी पड़ रही है। इसलिए महंगे में, माल देना पड़ रहा है।

किराना सामान में आटा, सभी की मांग में पहले क्रम पर है। 5 किलो का पैकेट 160 रुपए में मिलने के बाद भी शॉर्टेज जैसी स्थिति चल रही है। मैदा की कीमत 40 रुपए किलो बोली जा रही है। सूजी में भाव, जैसी मांग वैसा विक्रय का नियम तय कर रहा है। खाद्य तेल 165 रुपए 1 लीटर का पैक और टीन पैक 2400 रुपए पर पहुंच चुका है। शक्कर 40 रुपए और गुड़ 45 रुपए किलो पर पहुंच चुका है। चाय पत्ती 280 रुपए किलो और सरसों तेल 180 रुपए लीटर पर बिक रहा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मनरेगा में कथित कटौती और धान खरीदी अनियमितता एवं SIR पर कांग्रेस का 24 फरवरी को कलेक्टोरेट घेराव

मनरेगा में कथित कटौती और धान खरीदी अनियमितता एवं SIR पर कांग्रेस का 24 फरवरी को कलेक्टोरेट घेराव नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -