Monday, June 9, 2025

कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Must Read
नमस्ते कोरबा ::जिला कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया इसके बाद सभी कार्यकर्ता सुभाष चौक स्थित नेता जी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए आजादी मैं उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें याद किया
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आज जिला कांग्रेस कार्यालय एवं सुभाष चौक निहारिका में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महापौर राज किशोर प्रसाद ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश की स्वाधीनता के संग्राम में अपने जीवन को समग्र न्यौछावर कर दिया। उन्होने ने कहा कि सुभाष बाबू के पिता भी राष्ट्र भक्त थे उन्होने काफी आशाओं के साथ सुभाष बाबू को आई.सी.एस. परीक्षा के लिए भेजा सन् 1920 में आई.सी.एस. परीक्षा में चौथे को अचम्भित कर दिया था। लेकिन देश भक्ति से प्रेरित होकर सुभाष बाबू ने आई.सी.एस. की नौकरी छोड़ दी और उन्हे कांग्रेस स्वयंसेवक दल के कप्तान बनाए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा कि आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर नेताजी ने भारतीय रीति से सांप्रदायिक एकता का जो आदर्श प्रस्तुत किया वह सर्वथा स्मरणीय एवं अनुकरणीय है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने नेताजी सुभाष के अनेक गुणों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अर्चना उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में नेताजी का नारा ‘‘तुम मुझे खुन दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा’’ को याद करते हुए कहा कि नेताजी के इस नारा से देश का बच्चा-बच्चा सहित प्रत्येक नागरिकों के हृदयों में स्फूर्ति, आशा और नये प्राणों का संचार होने लगा था और प्रत्येक नागरिक आजाद भारत की परिकल्पना करने लगे थे। सेवादल प्रमुख ममता अग्रवाल ने बताया कि सन् 1992 में महान देश भक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई हांलाकि यह घोषणा विलम्ब से की गई लेकिन भारतमाता के इस महान सपूत का सम्मान करना सर्वथा उचित है। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जी की जीवनी पर महापौर राज किशोर प्रसाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष सपना चौहान, महिला जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सुरेश अग्रवाल अर्चना उपाध्याय, ममता अग्रवाल राजमती यादव, शशि अग्रवाल, सपना बनवाले, सुखसागर निर्मलकर ,प्रदीप जायसवाल, आरिफ खान ,मोहम्मद शाहिद भोलू अग्रवाल, मनोज सूर्यवंशी गौरी चौहान, अजीत सेनगुप्ता सभी ने अपने विचार रखें
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,650SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में घुसा कोबरा सांप,किया गया सफल रेस्क्यू

एसईसीएल के विभागीय अस्पताल में घुसा कोबरा सांप,किया गया सफल रेस्क्यू नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले के मुड़ापार (SECL) अस्पताल...

More Articles Like This

- Advertisement -