नमस्ते कोरबा :- कोरबा पुलिस की डायल 112 की टीम ने एक बार फिर आपातकालीन परिस्थिति में मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है. मिली जानकारी के अनुसार यांग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गीत कुमारी और गिरारी जंगल के बीच में खेतों में काम कर रही महिला आशा किरण एका को प्रसव पीड़ा होने पर डायल 112 की टीम को सूचना दी गई,
डायल 112 टीम के आरक्षक सूरज कुमार खरे और चालक रामदयाल के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर प्रसव पीड़ा में करहा रही महिला को जैसे ही गाड़ी पर बैठाया, महिला की पीड़ा और बढ़ गई जिस पर मितानिन और खेत में काम कर रही महिलाओं के सहयोग से महिला का सुरक्षित प्रसव डायल 112 के वाहन में ही कराया गया, महिला ने एक सुंदर कन्या को जन्म दिया प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है जिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायल 112 में काल करते ही कर्मचारी तुरंत फोन रिसीव करते हैं। पूर्ण जानकारी लेने के बाद वाहन मौके पर तुरंत पहुंचा है। इसके बाद संबंधित पास के अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराते हैं। अब तक सैकड़ों लोगों की जान डायल 112 से बच चुकी है।









