*अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन सख्त, चोरी में प्रयुक्त वाहन किया गया जप्त*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कोरबा शहर का रेत घाट आरंभ कर देने के बाद भी रेत की चोरी थमने का नाम नहीं ले रही। लाइसेंसी घाट से निर्धारित 491 रुपये से भी अधिक दर पर रेत खरीदने की मजबूरी बनी हुई है तो दूसरी ओर कुछ लोगों ने महंगी रेत खरीदने की बजाय नदी घाट से ही रेत सीधे निकालकर उपयोग में लाने व बेचने का सिलसिला जारी रखा है। माना जा रहा था कि रेत घाट खुल जाने के बाद इस पर लगाम लगेगी जबकि ऐसा नहीं हो रहा। रेत की चोरी की कड़ी में मंगलवार शाम लगभग 7 बजे ढेंगुरनाला रामपुर से निकाल कर ले जाई जा रही रेत को अतिरिक्त तहसीलदार पंचराम सलामे ने पकड़ा है। बताया गया कि शाम लगभग 7 बजे कोरबा तहसील मार्ग में बालाजी मंदिर रामपुर के पास खनिज-रेत का बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक बिना नम्बर सोल्ड सोनालिका ट्रैक्टर को एसडीएम कोरबा हरिशंकर पैकरा के निर्देशन में अतिरिक्त तहसीलदार पंचराम सलामे द्वारा पकड़ा गया। वाहन व रेत को चालक विनोद कुमार निवासी डेमपार रामपुर से जप्त कर चौकी रामपुर के सुपुर् दिया गया। वाहन जांजगीर- चाम्पा जिला निवासी किसी संदीप पाटले का बताया गया है। प्रकरण को जांच पूर्ण कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज शाखा को भेजा जावेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। कोरबा यूथ मलयाली समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -