*हिमांचल प्रदेश भू स्खलन की दुर्घटना में मृतक लेफ़्टिनेंट अमोघ बापट को कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने दी श्रद्धांजलि*

Must Read

नमस्ते कोरबाकलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने हिमांचल प्रदेश में भू स्खलन की दुर्घटना में मृतक लेफ़्टिनेंट श्री अमोघ बापट को ज़िला प्रशासन की ओर से श्रधांजलि अर्पित की। आज सुबह कलेक्टर दर्री स्थित मुक्तिधाम पहुँची और स्वर्गीय बापट के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्होंने बापट परिवार के प्रति अपनी गहरी समवेदना प्रकट की और ईश्वर से स्वर्गीय अमोघ की पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना की ।
हिमांचल प्रदेश में पिछले दिनो हुई भू- स्खलन की प्राकृतिक आपदा में भारतीय नौ सेना के लेफ़्टिनेंट श्री अमोघ बापट का दुःखद निधन हो गया है। कोरबा की दर्री कालोनी निवासी स्वर्गीय श्री अमोघ का आज दर्री मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान श्री बापट को पुलिस दल द्वारा गार्ड ओफ़ आनर दिया गया।
इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, नगर निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, ज़िला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, आयुक्त नगर निगम कुलदीप शर्मा सहित पुलिस और नौ सेना के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे और दिवंगत श्री बापट को अपनी श्रधांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -