*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को लेने रायपुर पुलिस लखनऊ रवाना*

Must Read

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को लेने रायपुर पुलिस लखनऊ रवाना हो गई है। पुरानी बस्ती CSP ने बताया कि टीम अभी लखनऊ गई है. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा कथित तौर पर एक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ‘सर्व ब्राह्मण समाज’ की शिकायत पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात 75 वर्षीय नंद कुमार बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.अधिकारी ने बताया कि नंद कुमार बघेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (विभिन्न समूहों के बीच धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास और भाषा के आधार पर वैमनस्य पैदा करना) और धारा-505(1)(बी) – के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि शिकायत में संगठन ने आरोप लगाया है कि हाल में मुख्यमंत्री के पिता ने ब्राह्मणों को विदेशी बताकर लोगों से उनका बहिष्कार करने की अपील की. उन्होंने कथित तौर पर लोगों से ब्राह्मणों को गांव में घुसने नहीं देने का भी आह्वान किया. अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि नंद कुमार बघेल पर भगवान राम के बारे में भी कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि संगठन ने अपनी शिकायत में कहा कि मुख्यमंत्री के पिता की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -