*मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार*

Must Read

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार किया गया है। रायपुर पुलिस ने विवादित बयान देने के सिलसिले में यह गिरफ्तारी की है। जानकारी के मुताबिक नंद कुमार बघेल को कोर्ट में पुलिस ने पेश कर दिया है,

आपको बता दें की रायपुर पुलिस ने शिकायती आवेदन को जांच में लिया था, क्योंकि सीएम के पिता से जुड़ा हुआ मामला था। चार सिंतबर को सीएम के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153-A, 505 (1) (b) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी इसे सियासी रंग दे रही,

पिता पर एफआईर दर्ज होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरी जिम्मेदारी बनती है कि समाज में सामाजिक समरसता बना रहे। अगर कोई इसे खंडित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मेरे पिता ने अगर किसी समाज के खिलाफ यह बात कही है तो मुझे उसका दुख है। इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी...

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक...

More Articles Like This

- Advertisement -