Saturday, November 8, 2025

महिला मित्र के साथ कॉफी प्वाइंट घूमने गए युवक पर चाकू से हमला घायल अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले में देवपहरी-लेमरू मार्ग पर कॉफी प्वाइंट के पास चाकूबाजी की घटना में शुक्लाखार बांकीमोगरा का एक युवक घायल हो गया। युवक के चेहरे पर बदमाश ने मिर्च पाउडर झोंकने प्रयास किया। पीड़ित को जिला अस्पताल में उपचार दिया गया है। युवक ने बालको नगर पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया है। चाकूबाजी की यह घटना बालकोनगर थाना क्षेत्र में मुख्य कॉफी पॉइंट मुख्य मार्ग पर हुई। कोरबा जिले के शुक्लखार का युवक चंद्रभान देवपहरी अपने गर्लफ्रेंड के साथ से लौट रहा था, तभी कॉफ़ी पॉइन्ट के आगे बाइक सवार ने उसे ओवरटेक किया और फिर सामने आकर बहस की बाद चाकू मारकर भाग निकला। आरोपी 2 लोगो के बारे में जानना चाह रहा था। घायल युवक ने बताया कि हमलावर युवक ने पहले गाड़ी रुकवाई, फिर बहस करने लगा। उसके बाद हाथापाई पर उतर आया। जब उसका विरोध किया तो आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। लेकिन बाइक सवार युवक और युवती ने उसके बाद भी हार नही मानी और दोनों ने उसी हालत में उसे पकड़ कर रखा। इसी दौरान चाकू से गर्दन पर वार सहने के बावजूद लड़ते रहे। काफी देर बाद हमलवर ने युवक के हाथ को दांत से काट कर पर्स लेकर जंगल की ओर फरार हो गया। फिर कुछ देर बाद राहगीरों को घटना की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित ने इस बारे में बालको नगर पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस ने हमलावर की खोज शुरू कर दी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,180SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एनएच-130 पर सड़क हादसा : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,देखें हादसे का लाइव वीडियो 

एनएच-130 पर सड़क हादसा : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,देखें हादसे का लाइव वीडियो नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -