*भाजपा पार्षदों की मांग मानी एसईसीएल प्रबंधन ने दिनांक9/7/2021 को आयोजित धरना प्रदर्शन किया गया स्थगित*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: भाजपा पार्षदगणों द्वारा एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के विभिन्न कालोनियों में साफ-सफाई रोड मरम्मत बिजली की समस्याओं को लेकर दिनांक 9/7/2021 को एक दिवसीय धरना दिया जाना सुनिश्चित किया गया था,जिसकी जानकारी जिला प्रशासन के माध्यम से एसईसीएल के अधिकारियों को दी गई आज शाम एसईसीएल महाप्रबंधक संचालन के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि गण एवं प्रबंधक प्रतिनिधि की एक आवश्यक बैठक रखी गई,जिसमें एसईसीएल के द्वारा जनप्रतिनिधियों से संबंधित मुद्दों पर वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित करने एवं कुछ अन्य मुद्दों पर आवश्यक एवं उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद भाजपा पार्षदों ने आगामी दिनांक को आयोजित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है,


नगर पालिक निगम, कोरबा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 66, 67 व 65 के निर्वाचित पार्षदों के संयुक्त तत्वाधान में 14 सूत्री मांगों को लेकर कोरबा जिला जिलाधीश को पत्र प्रेषित किया गया था, जिसमें बाँकीमोंगरा क्षेत्र के जर्जर हो चुके सड़क की पुनः मरम्मत एक प्रमुख मांग है।
एस ई सी एल प्रबंधन ने मांग पत्र की गंभीरता को देखते हुए त्वरित बैठक हेतु आमंत्रित किया। क्षेत्र की विकराल समस्या को ध्यान में रखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बैठक में जाना स्वीकार किया। एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास हेतु बहानेबाजी की जा रही थी जिससे पार्षदों द्वारा उग्र आंदोलन एवं रवैया दिखाने पर प्रबंधन झुका एवं संबंधित विभागीय मांगों को त्वरित हल करने हेतु आश्वासन लिखित में दिया गया तत्पश्चात जनप्रतिनिधि द्वारा उक्त धरना प्रदर्शन को आगामी सूचनार्थ दिवस तक स्थगित किया गया।
उक्त बैठक में वार्ड क्रमांक 66 की पार्षद श्रीमती कमला देवी बरेठ, वार्ड क्रमांक 67 पार्षद श्रीमती प्रभावती चौहान, वार्ड क्रमांक 13 पार्षद सुश्री रितु चौरसिया, पूर्व पार्षद श्री विकास अग्रवाल व श्री सुधार साय चौहान, जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ श्री सतीश झा, प्रदेश सदस्य युवा मोर्चा विकास झा जी , धनश्री साहू जी, माखनलाल बरेठ जी, पूर्व मंडल महामंत्री अश्वनी साहू जी उपस्थित रहे।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -