*बेजाकब्जाधारियों के आगे नतमस्तक हुआ प्रशासन, सार्वजनिक उपक्रम भी अपनी जमीनों को लेकर नहीं है चिंतित*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: एसईसीएल मुड़ापार बेरियर के बायीं तरफ सागौन प्लांटेशन को अतिक्रमण करने वालों ने अपने हिसाब से चिन्हांकित किया है। फटे-पुराने कपड़ों से यहां की घेराबंदी की गई है। कुछ दिनों पहले पाइप लाइन के पास किये गए अवैध कब्जे को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया था। हेलीपेड क्षेत्र में भी इसी प्रकार का काम एक बार फिर शुरू हो गया है। एक-दो मौके पर औपचारिक कार्रवाई करने के साथ निगम शांत हो गया। इसलिए यहां अब ताबड़तोड़ तरीके से अतिक्रमण किया जा रहा है। वहीं सार्वजनिक उपक्रम के क्षेत्र चाहे वह एसईसीएल हो सीएसईबी या फिर बालकों के क्षेत्र अपने उपक्रमों को शुरुआत करने के लिए सरकार से जमीन लेने के बाद उनकी देख रेख करने में यह सभी फिसड्डी साबित हो रहे हैं जिससे कि इन क्षेत्रों में बहुतायत मात्रा में कब्जा किया जा रहा है आने वाले दिनों में जिस हिसाब से अभी कब्जा करने का खेल चल रहा है किसी भी जरूरत के लिए सरकार के पास या फिर इन उपक्रमों के पास खाली जमीन नहीं बचेगी समय रहते इन अतिक्रमणकारियों पर लगाम नहीं लगाया गया तो स्थितियां भविष्य में विस्फोटक हो सकती हैं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार नमस्ते कोरबा : चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -