*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस मनाएगी राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस-आकाश दीक्षित*

Must Read

गरियाबंद (लतीफ मोहम्मद)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने जा रही है। छत्तीसगढ़िया युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अधिवक्ता अकाश दिक्षित बताया कि भारत के युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार के सपने दिखा कर सत्ता हासिल करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को ऐतिहासिक बेरोजगारी के भवर में झोंक दिया है। मोदी सरकार के 7 सालों के बाद भी रोजगार के सपने लेकर सिर्फ भटक रहे हैं, खुद भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय का श्रमबल सर्वेक्षण कहता है कि देश कुल बेरोजगारों में 17.2 फीस दी संख्या स्थापना यानी ग्रेजुएट की है,वहीं 12.9% पोस्ट ग्रेजुएट या उससे अधिक शिक्षित बेरोजगार है। भारत सरकार के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना के बाद इस बार जीडीपी ग्रोथ 20.1 प्रतिशत कि रही लेकिन इस बूस्ट के बाद भी आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ अगस्त माह में 16 लाख लोग बेरोजगार हो गए। और बेरोजगारी दर शहरों में 1.5 फ़ीसदी तो यही गांव में 1.3 फ़ीसदी बढ़ गई है जीडीपी में इस 20 फ़ीसदी बूम के बाद भी बेरोजगारी का यह आलम बेहद भयावह है और यही हमारे प्रधानमंत्री अपने कुंभकरण नींद से नहीं जागे तो स्थिति और भयंकर होने वाली है। दीक्षित ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी लोग बेरोजगार हुए उनके लिए भी इस मोदी सरकार ने अब तक कोई प्रबंध नहीं किए और इन सबके ऊपर अब मोदी सरकार शासकीय उपक्रमों का निजीकरण और बेरोजगारी बढ़ाने में जुट गई है। बेरोजगारों की भयंकर महामारी के खिलाफ युवाओं की आवाज इस मोदी सरकार को सुनाने भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाने का आव्हान किया है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को कोको पाढ़ी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार के द्वारा नगरनार बस्तर प्लांट को निजी क्षेत्र को शोपे जाने पर जाने के प्रस्ताव के विरोध में मार्केट से लेकर नगरनार तक हल्ला बोल पदयात्रा की गई है, इसके साथ ही छत्तीसगढ़िया कांग्रेस द्वारा सभी जिला ब्लाक एवं मुख्यालय में अधिकारों आवाज बुलंद करने राष्ट्रीय बेरोजगारी के दिवस पर हल्ला बोल का पद यात्रा का आयोजन कर विरोध दर्ज किया जाएगा,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -