*पुलिस कप्तान ने जिले के 18 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकार किया पदोन्नत*

Must Read

नमस्ते कोरबाजिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आज एसपी कार्यालय में 18 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकार एएसआई के रूप में पदोन्नत्ति दी । उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के पांच संभागों में हवलदार से एएसआई एवं आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनाए जाने हेतु विभागीय पात्रता नियमों के अनुसार परीक्षाएं पूर्ण होने के बाद उन्हें पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में बकायदा प्रशिक्षण दिया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर सेंज के 130 के लगभग प्रधान आरक्षकों को एएसआई बनाए जाने हेतु पदोन्नति पात्रता नियमों के तहत पात्र पाए जाने पर जांजगीर जिले के पुटपुरा में लगभग एक माह से ज्यादा दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत कोरबा जिले के 31 प्रधान आरक्षक अपने मूल पदस्थापना वाले थानों एवं चौकियों में आकर आमद दे दिए हैं।
जानकारी पुलिस सूत्रों के अनुसार मिली है कि जिले के 31 प्रधान आरक्षक जो एएसआई के पद पर पदोन्नत हो रहे हैं उनमें मनोज राठौर, अश्वनी निरंकारी, घनश्याम सिंह राजपूत, रामनारायण रात्रे, ग्लेडवीन समेत सभी को आज जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं एएसपी अभिषेक वर्मा द्वारा स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई। जिसके बाद उन्हें नए पदस्थापना का आदेश जारी कर उन्हें संबंधित थानों एवं चौकियों में आमद देने के लिए रवाना किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने पदोन्नति प्राप्त जवानों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पदोन्नति से न सिर्फ आपके व्यक्तिगत और सामाजिक गरिमा में वृद्धि होती है वरन् विभागीय जिम्मेदारियों की भी अभिवृद्धि होती है। अत: पदोन्नति के साथ ही यह आवश्यक है कि आप अपने पदीय गरिमा के अनुरूप अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के स्तर को भी सशक्त और अव्वल दर्जे का बनायें।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -