Wednesday, May 21, 2025

*नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल का जन्मदिन नगर निगम क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

Must Read

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल का जन्मदिवस पूरे नगर निगम क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया, पूरा शहर समर्थकों ने फ्लेक्स बैनरो से पाट कर धूम धाम से स्वागत किया, सभी मंडलो में श्री अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया…!!!

★ रात के 12 बजते ही कार्यकर्ताओ ने हितानंद अग्रवाल का जन्मदिवस मनाया, सैकड़ो कार्यकर्ता रात में सेक्टर 5 बालको में नेता प्रतिपक्ष के निवास स्थान पर पहुँच कर आतिशबाजी, गर्मजोशी नारो के साथ श्री अग्रवाल का जन्मदिवस मनाया, रात से प्रारंभ हुआ ये क्रम पूरे दिन भर चला और कोरबा नगर निगम क्षेत्र के कोरबा, कोसाबाड़ी, दर्री, बांकीमोंगरा, बालको मण्डल में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जन्मदिवस मनाया |

★ बालको मंडल में श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल्य चित्र के पूजन एवं पिंजरे से कबूतरों को आजाद किया गया। उक्त अवसर पर रंगोली के माध्यम से एक कार्यकर्ता (सूरज) के द्वारा हितानंद भैया का चित्र उकेरा गया। सभी के साथ हितानंद भैया ने केक काटकर अपने जन्मदिन के कार्यक्रम की शुरुआत की।

★ दोपहर 12:30 बजे बाकीमोंगरा में स्थानीय पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी ने अपना जन्मदिन मनाया, बाकी मोंगरा पहुंचते ही बैंड बाजे एवं पटाखों से स्वागत किया गया, जहां वार्ड की जनता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही। मंचीय कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बारी बारी से लोगों ने नेता प्रतिपक्ष जी का स्वागत किया, उसके पश्चात नेता प्रतिपक्ष जी के हाथों बाकी मोंगरा चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण एवं चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण किया गया..!!

★शाम 3:00 बजे दर्री मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण उपरांत समस्त 9 भाजपा पार्षदों, भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी का जन्मदिन धूमधाम से केक काटकर मनाया गया, तत्पश्चात अयोध्यापुरी स्थित SLRM सेंटर में स्वच्छता कर्मियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जहां कोरोना काल में सेवा देने वाली सभी बहनों को पारितोषिक देकर उनका सम्मान किया गया

★हिंदू जागरण मंच के द्वारा शाम 4:00 बजे नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी का जन्मदिन मनाने दर्री स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया। शाला के प्रांगण में नेता प्रतिपक्ष द्वारा सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। उपस्थित सभी विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष ने काटकर अपना जन्मदिन मनाया। तदुपरांत सभी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया गया।

★शिवनगर रूमगड़ा में शिव सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं एवं बस्ती वासियों द्वारा शिव मंदिर के प्रांगण में नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी का जन्मदिन मंदिर में पूजा-अर्चना उपरांत केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर मनाया गया।

★ भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा घंटाघर स्थित चौपाटी के ठेले गुमटी वालों के बीच श्री हितानंद अग्रवाल जी के साथ प्लास्टिक उपयोग ना करने हेतु संदेश देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया।

★ श्री सर्वमंगला मंदिर स्थित वृद्ध आश्रम में विकेश झा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष/पूर्व संसदीय सचिव श्री लखन लाल देवांगन जी, श्री सतविंदरपाल सिंह बग्गा जी(प्रदेश कार्य समिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा), श्री माधव जयसवाल जी(जिला उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ), सुनीता पाटले जी(प्रदेश मंत्री अनु. जाति मोर्चा), दयानिधि प्रधान(पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजायुमो) बाकी मोगरा मंडल के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षदगण एवं भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच केक काटकर, परिसर में वृक्षारोपण एवं बुजुर्गों में फल वितरण कर जन्मदिन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ स्वल्पाहार किया।

★ कोरबा मंडल के कार्यकर्त्ताओ द्वारा मिशन स्कूल के पास केक काट कर जन्मदिवस मनाया गया |

★ नरेंद्र मोदी विचार मंच कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा अमृता वृद्ध आश्रम में भोजन पैकेट वितरण किया गया एवं भैया जी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया |

51 यूनिट रक्तदान कर, मनाया नेता प्रतिपक्ष का जन्मदिवस

★ युवा मोर्चा नमो विचार मंच द्वारा सुबह 10 बजे से घंटाघर स्थित बिलासा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, ये शिविर का समापन शाम में 6 बजे हुआ जिसमें कुल 51 यूनिट रक्तदान किया गया, साथ ही कार्यकर्त्ताओ ने केक काट कर श्री अग्रवाल का जन्मदिवस मनाया गया |

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

डीजल टैंक में वेल्डिंग करते समय झुलसे बेल्डर की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

डीजल टैंक में वेल्डिंग करते समय झुलसे बेल्डर की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग नमस्ते कोरबा : कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -