नशे की लत ने पूरा परिवार किया तबाह, कोयलांचल के दोहरे हत्याकांड में बेटा ही निकला कातिल

Must Read

नमस्ते कोरबा :- जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत एसईसीएल की आदर्श नगर कॉलोनी में मां-बेटी की नृशंस हत्या के मामले में बेटा ही हत्यारा निकला। नशे की हालत में उसने अपनी बहन और मां को मौत के घाट उतार दिया। चाकुओं से गोद देने के बाद चाकू को छत पर छुपा दिया था। लेकिन एक बार फिर पुलिस के डॉग बाघ ने आरोपी को ढूंढ निकाला, डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। आरोपी अमन दास 19 वर्ष को गिरफ्तार कर मौके से मिले सामानों की जब्ती कर ली गई है। दर्री सीएसपी लितेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और नशे की हालत में वारदात को करना बताया। उसे नशा की हालत में घर पहुंचने पर फटकार लगाई गई थी।

बता दें कि डीएमक्यू टाइप मकान क्रमांक 16 में एसईसीएल कर्मी की पत्नी एवं बेटी की बाथरूम में खून से लथपथ लाश मिली थी। एसईसीएल कर्मी आरके दास रोज की तरह सुबह करीब 5-6 बजे ड्यूटी पर चले गए थे। इसके बाद सुबह करीब 10-11 बजे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। काफी देर बाद भी दरवाजा खुला था और कोई आते-जाते भी नहीं दिखाई दे रहा था। पड़ोसियों को संदेह हुआ तो घर के अंदर जाकर देखा,वहां बाथरूम में मां और बेटी के खून से लथपथ शव पड़े हुए थे।पड़ोसियों ने पुलिस और आरके दास को सूचना दी जिस पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से इस दोहरे हत्याकांड को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर कोरबा वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर कोरबा वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -