नगर निगम के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, पूर्व महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम की शिला पट्टिका से ढका गया गटर

Must Read

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम द्वारा निर्मित किसी भी सार्वजनिक भवनों में उसकी पहचान उसमें लगी शिला पट्टिका से होती है,जिनमें किस जनप्रतिनिधि के द्वारा उसका उद्घाटन किया गया वह उल्लेखित होता है,

नगर निगम के बुधवारी क्षेत्र अंतर्गत बड़ी लापरवाही देखने को मिली है पूर्व महापौर लखन देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम की शिला पट्टिका से बुधवारी स्थित आंगनबाड़ी में गटर को ढका गया है,

नगर निगम के पूर्व महापौर लखन देवांगन के द्वारा अपने कार्यकाल में बुधवारी स्थित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया था,इसमें उनका एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम की शिला पट्टिका लगी हुई थी लेकिन वर्तमान में नगर निगम के सफाई कर्मियों की उदासीनता एवं लापरवाही की वजह से उक्त शिला पट्टिका को निकाल कर पास में ही गटर के ढक्कन के रूप में उपयोग किया जा रहा है,

भाजपा के पदाधिकारियों ने उक्त शिला पट्टिका को गटर से हटाकर का सम्मान पूर्वक रखा गया

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के द्वारा इस मुद्दे पर घोर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि इस तरह का कृत्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान है जिस पर नगर निगम आयुक्त को इस मामले को संज्ञान में लेकर दोषी कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक

बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, कोरबा में एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -