*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में कल BJP का पुतला दहन करेगी कांग्रेस*

Must Read

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी द्वारा कांग्रेस पार्टी एवं राज्य कांग्रेस सरकार, मंत्रिमंडल को लेकर किये गये अशोभनीय, अर्मायदित बयानबाजी का कांग्रेस पार्टी 5 सितम्बर को विरोध प्रदर्शन करेगी।
भाजपा प्रभारी के इस बयान का विरोध करने का निर्णय छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गंभीरतापूर्वक से लेने के बाद किया है।
इस दौरान 5 सितंबर को प्रदेश के समस्त जिला, शहर कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया जायेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए महापौर, सभापति, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पार्षदगण, इंटक के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस परिवार कोरबा के समस्त पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के...

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद...

More Articles Like This

- Advertisement -