झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर 25 मई को नक्सली हिंसा में शहीदों को किया जाएगा नमन

Must Read

नमस्ते कोरबा :: झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सली हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नक्सली हिंसा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा। 25 मई को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा को बनाए रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया जाएगा। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के इतिहास का सबसे बड़ी नक्सली हमला के आठवीं बरसी कल दिनांक 25 मई 2021 को पुराना बस स्टेण्ड के पास स्थित शहीद स्मारक स्थल के पास मनाया जावेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सपना चौहान ने जिला कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों को प्रातः 11 बजे कोविड-19 के नियमों के तहत आमंत्रित किया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,960SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नन्हों की सुरक्षा में ढाल बने बड़े हाथी,सूंड से सहारा, कदम-कदम पर पहरा… हाथियों ने दिखाई परिवार की ताकत, देखिए यह दिलचस्प वीडियो

नन्हों की सुरक्षा में ढाल बने बड़े हाथी,सूंड से सहारा, कदम-कदम पर पहरा... हाथियों ने दिखाई परिवार की ताकत,...

More Articles Like This

- Advertisement -