*खबर का हुआ असर बुधवारी बाजार कांपलेक्स से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: बुधवारी बाजार कांप्लेक्स में हो रहे अतिक्रमण को नमस्ते कोरबा समाचार द्वारा प्रमुखता से दिखाएं जाने पर नगर निगम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया बुधवारी बाजार स्थित काम्पलेक्स की दो दुकानों के बीच स्थित खाली स्थल पर एक व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कड़ी हिदायत दी गई कि वे अतिक्रमण न करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी।
यहां उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम क्षेत्र में अवैध कब्जा व अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसके बावजूद अतिक्रमणकारी अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में निगम बुधवारी बाजार स्थित काम्पलेक्स में रिक्त स्थल पर एक व्यक्ति द्वारा पक्की दिवाल खड़ी कर अवैध कब्जा किया जा रहा था, जिसे निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर हटा दिया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*सक्ती जिले के पावर प्लांट में दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक, राहत सहायता की घोषणा*

*सक्ती जिले के पावर प्लांट में दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक, राहत सहायता की घोषणा* नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -