*कोरोना वैक्सीन की कालाबाजारी पर प्रशासन कर सकती है कोई बड़ी कार्यवाही*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: कोरबा जिले में कोविड-19 वैक्सीन की कालाबाजारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर के द्वारा अपने क्लीनिक में वैक्सीनेशन किए जाने की जानकारी आम होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है । तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम जांच के लिए गठित की गई है। इसके द्वारा शिकायतकर्ता और डॉक्टर सहित अन्य संबंधित का बयान लिया गया है। इसमें कई तरह की बात सामने आई हैं । आज शाम तक इस मामले में प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर सकता है, ऐसी खबर है। इन सबके बीच असली सवाल यही बना हुआ है कि जब वैक्सीनेशन कार्यक्रम अधिकारियों की निगरानी में और पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित होने के दावे किए जा रहे थे तो वैक्सीन किस तरह डॉक्टर के पास उसके क्लीनिक में पहुंच गए और इनका उपयोग किया जाता रहा । खबर के अनुसार वैक्सीनेशन के लिए यहां पर ज्यादा राशि वसूल की जाती रही जबकि कुछ निजी अस्पतालों को ही वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन ने अधिकृत किया था। फिलहाल लोगों को इस मामले में होने वाली कार्रवाई और लपेटे में आने वाले कर्मचारियों को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रजगामार की मासूम की हत्या का खुलासा, शव मिलने के 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस,देखिए क्या कहा पूरे मामले पर पुलिस...

रजगामार की मासूम की हत्या का खुलासा, शव मिलने के 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने निकाला जुलूस,देखिए क्या...

More Articles Like This

- Advertisement -