*कोरबा बीईओ कार्यालय में पदस्थ लिपिक मानसर ने उठाया आत्मघाती कदम,विभाग पर उठ रहे सवाल*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा में पदस्थ एक लिपिक ने ड्यूटी के दौरान दोपहर 1 बजे कार्यालय में ही सल्फॉस नामक कीटनाशक का सेवन कर लिया है। आनन फानन में लिपिक को शहर के एनकेएच निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। स्थिति में सुधार नहीं आने पर उसे अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। लिपिक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बीईओ कार्यालय कोरबा में श्याम कुमार मानसर सहायक ग्रेड 3 (लिपिक)के पद पर पदस्थ हैं। जिन्हें शिक्षाकर्मी व छात्रवृति शाखा दिया गया है। लिपिक प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी कार्यस्थल पर उपस्थित हुए। लेकिन दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कार्यालय में ही सल्फॉस नामक जहरीला कीटनाशक पी लिया । जिससे वे मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े। यह देख सहकर्मियों में हड़कंप मच गया।बीईओ संजय अग्रवाल व साथी कर्मियों ने उन्हें तत्काल शहर के निजी चिकित्सालय एनकेएच में भर्ती कराया। लेकिन लिपिक की हालत में सुधार न आता देख देर रात उन्हें अपोलो बिलासपुर रेफर कर दिया है। आक्सीजन सपोर्ट पर होने के बावजूद लिपिक की हालत नाजुक बनी हुई है।इस घटना से विभाग के कर्मचारी सकते में हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी...

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक...

More Articles Like This

- Advertisement -