*कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दिखाया ‘भूलन द मेज’, कहा- कलाकारों का उत्साहवर्धन कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा दे*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जिले के पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए फिल्म ‘भूलन द मेज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया. इस अवसर पर एसपी पटेल द्वारा कलेक्टर कोरबा रानू साहू को प्रशासनिक अमले के साथ आमंत्रित किया था. कलेक्टर रानू साहू के साथ अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी फिल्म देखने पहुंचे थे.

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के मनोरंजन और तनावमुक्त माहौल हेतु स्पेशल शो में फ़िल्म दिखाई गई. हम सभी छत्तीसगढ़वासियों की जिम्मेदारी है कि अपने राज्य के कलाकारों का उत्साहवर्धन करें. साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला को बढ़ावा दें.

बता दें कि, इस फिल्म की शूटिंग जब शुरू हुई थी तब भोजराम पटेल गरियाबंद जिले के एसपी थे. फिल्म के शूटिंग के दौरान शूटिंग टीम व कलाकारों से भी मिले थे, जिससे उनके भावनाएं जुड़ी हुई थी. जब फिल्म रिलीज हुई तो आज पूरे पुलिस परिवार के साथ फिल्म देखकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ़िल्म को टैक्स फ्री भी घोषित किया है, ताकि यहां की फ़िल्म इंडस्ट्री और कलाकारों को बढ़ावा मिल सके. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फ़िल्म देखने के बाद कहा था कि, यदि छत्तीसगढ़ की सहजता, सरलता देखनी हो तो इस फिल्म को अवश्य देखें.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी...

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक...

More Articles Like This

- Advertisement -