एन एस यू आई ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Must Read

एन एस यू आई कोरबा के जिलाध्यक्ष मसूद अहसन के नेतृत्व में आज जिलाधीश कार्यालय में छात्र छात्राओं ने नीट की परीक्षा के पेपर लीक मामले में केंद्रीय गृह मन्यरी के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिलाधीश महोदया को ज्ञापन सौपा , ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर कोरबा से केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी । इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मसूद सहित सभी छात्रों ने कहा कि एक छात्र जब अपनी पूरी लगन से किसी परीक्षा की तैयारी कर अपने सपने को अमलीजामा पहनाने मैदान में उतरता है तो उसके साथ साथ उसके पूरे परिवार को बच्चे से उम्मीद होती है कि वो परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने गौरवान्वित भविष्य की ओर अग्रसर होगा , वही दूसरी ओर नीट की परीक्षा का पेपर लीक होने भाजपा के दोहरे चाल चरित्र को दर्शाता है जहाँ एक ओर भाजपा कहती है कि हम बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगे और दूसरी ओर पेपर लीक जैसा घोर अपराध भी उन्ही के कार्यकाल में होता है , सभी छात्रों में इस पेपर लीक कांड के खिलाफ रोष व्याप्त है , मसूद ने कहा कि आज हमारे द्वारा जिलाधीश महोदया को ज्ञापन के माध्यम से कार्यवाही की मांग की गई है और हमे पूरा उम्मीद है कि छात्र छात्राओं को न्याय अवश्य मिलेगा । ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप सें दविंदर सिंह गांधी , संजय कर्ष , झांसी कुमारी , इमरान , अमन सिंह , खुशी , प्रितिका , शालिनी , निकिता , अभितोष सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार” नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम...

More Articles Like This

- Advertisement -