युवा कांग्रेस ज़िला कोरबा ने कोरबा ज़िले के धूल एव राखड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए सौपा पत्र

Must Read

युवा कांग्रेस ज़िला कोरबा ने कोरबा ज़िले के धूल एव राखड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए सौपा पत्र

नमस्ते कोरबा : युवा कांग्रेस ज़िला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में कोरबा ज़िले में रिसदी रोड एव कुसमुंडा रोड में धूल और राखड़ से हो रहे समस्याओं के निराकरण की माँग को लेकर पत्र सौपा एव 7 दिवस के भीतर कार्यवाही न होने की दशा में चक्काजाम की चेतावनी भी दी गई…!

इस अवसर पर युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की — हमारे द्वारा देखा गया है कि कोरबा ज़िले में राखड़ एव धूल के कारण आमजनों का जीना मुस्किल हो गया है सड़को के किनारे में राखड़ को फ़ेक दिया जा रहा है लापरवाहीपूर्वक परिवहन के कारण सड़को पर राखड गिर रहे है जिसके कारण छोटे वाहन चालकों को मौत का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ कुसमुंडा सड़क में धूल कि मोटी परत चढ़ गई है जिस कारण लोगो के आए दिन दुर्घंटना का सामना करना पड़ रहा है

7 दिवस के भीतर कार्यवाही न होने की दशा में चक्काजाम करने की चेतावनी

युवा कांग्रेस द्वारा पत्र सौप कर माँग की गई है की दर्री से रिसदी होते हुए उरगा तक की सड़क पर पड़े राखड़ो को साफ़ करवाया जाये एव कूसमुंडा रोड में पड़े धूल को भी साफ़ करवाया जाए 7दिवस के भीतर कार्यवाही न होने की दशा में युवा कांग्रेस रिसदी चौक में चक्काजाम करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शांसन प्रशासन की होगी…!

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एनएसयूआई ज़िला महासचिव जुनैद मेमन,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मरवा,आकाश पटेल,ज़िला सचिव धनंजय राठौर,कार्तिक शर्मा,अंकुश चौहान,सोहेल अली,आकाश सिंह और अनेक युवा कांग्रेस एनएसयूआई के साथी उपस्थित थे….!

Read more:- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू,वार्डों के परिसीमन के लिए आदेश जारी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,870SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल **शांति देवी मेमोरियल के आयोजन...

More Articles Like This

- Advertisement -