Friday, August 29, 2025

कोरबा में बारिश रुकने पर परसाखोला वॉटरफॉल की खूबसूरती हुई मनमोहक,बड़ी संख्या में लोग पहुंचे प्रकृति का दीदार करने

Must Read

कोरबा में बारिश रुकने पर परसाखोला वॉटरफॉल की खूबसूरती हुई मनमोहक,बड़ी संख्या में लोग पहुंचे प्रकृति का दीदार करने

नमस्ते कोरबा :- कोरबा में हुई मूसलाधार बारिश से पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हर तरफ पानी ही पानी। वहीं बारिश थमने पर प्रकृति की खूबसूरती खिल गई है। बादलों ने पहाड़ों को आगोश में ले लिया है। झरने की आवाज से वातावरण झूमने लगे।

बदलो के आगोश में पहाड़ी, जंगल से घिरे खेत और ऊंचाई से गिरता झरना, ये खूबसूरत तस्वीर बालको से 10 किलोमीटर परसाखोला पिकनिक स्पॉट की है। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये किसी स्वर्ग से कम नहीं। परसाखोला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। बारिश के दिनों में इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। खासकर ये वाटरफॉल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है।

कोरबा में जमकर बारिश हुई। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र तरबतर हो गया। पहाड़ी इलाके में हुई जमकर बारिश के कारण नदी नाले उफान मारने लगे। जिससे जिले के तमाम वाटरफॉल सबाब पर नजर आए। खासकर परसाखोला का ये झरना सालों बाद दूधधारा के स्वरूप में नजर आया। बारिश रुकने के बाद पर्यटक अपने परिवार के साथ परसाखोला पहुंचे और प्रकृति के अदभुद नजारे के बीच इस यादगार पल को कैमरे में कैद करते नजर आए।

झरने का शोर और पानी की धार आत्मा को शांत करती है। पारसखोला पिकनिक स्पॉट एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है। बारिश के मौसम इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

मगर ये पर्यटन स्थल जितना आकर्षक है उतना ही खतरनाक है। यही वजह है प्रशासन द्वारा इलाके को बेरिगेटिंग कर दी गई है। बहरहाल कोरबा में बारिश आफत बनकर बरसी। वहीं प्रकृति के इस अदभुत स्वरूप पर्यटकों को खूब लुभा रही है।

Read more :- कोरबा में सड़क पर चलना हुआ मुश्किल,नशे की हालत में टूटे हाथ से कार चला रहे युवक ने मचाया तांडव,3 लोगों की मौत,दो गंभीर रूप से घायल

कोरबा में आफत की मूसलाधार बारिश,पूरा शहर हुआ जलमग्न,जगह-जगह जलभराव,लोग हुए परेशान,वीडियो में देखिए शहर की स्थिति

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,960SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*HDFC परिवर्तन प्रोजेक्ट के सहयोग से समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण विकास की नई पहल, 15 पंचायतों में होंगे आजीविका और शिक्षा से जुड़े...

*HDFC परिवर्तन प्रोजेक्ट के सहयोग से समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण विकास की नई पहल, 15 पंचायतों में होंगे...

More Articles Like This

- Advertisement -