श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कल,गोपाल अग्रवाल ने मांगा समर्थन

Must Read

श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कल,गोपाल अग्रवाल ने मांगा समर्थन

नमस्ते कोरबा :- कोरबा स्थित श्री श्याम मित्र मंडल में आगामी 10 जुलाई को अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न होना है। संस्था के सक्रिय सदस्य एवं श्रद्धालु गोपाल अग्रवाल (CA) ने आज श्याम प्रेमियों से समर्पित भाव से समर्थन की अपील की।

गोपाल अग्रवाल वर्तमान में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। पूर्व में श्याम मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी निष्ठापूर्वक सेवाएं दे चुके हैं। विगत 15 वर्षों से भजन सेवा के माध्यम से बाबा श्याम की भक्ति में निरंतर सक्रिय हैं।

एक भावनात्मक भजन प्रवाहक के रूप में उन्होंने समाज में भक्ति चेतना का प्रसार किया है। गोपाल अग्रवाल ने कहा, “संस्था की गरिमा, पारदर्शिता और सेवाभाव को नई ऊंचाई पर ले जाना मेरा संकल्प है। मैं सभी श्याम भक्तों से करबद्ध निवेदन करता हूँ कि वे अपने मत से मुझे आशीर्वाद दें।”

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -