कोरबा में गूंजे शह-मात के स्वर,जूनियर फीडे रेटेड चैंपियनशिप का हुआ समापन,कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि

Must Read

कोरबा में गूंजे शह-मात के स्वर,जूनियर फीडे रेटेड चैंपियनशिप का हुआ समापन,कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि

नमस्ते कोरबा :- सीएसईबी सीनियर क्लब कोरबा पूर्व में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर फीडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 20 से 22 अगस्त तक आयोजित की गई, जिसे छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला शतरंज संघ, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न कराया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चली रोमांचक बाजियों ने शतरंज प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समापन अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं,कार्यक्रम में जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Read more :- कोरबा में एनएचएम कर्मचारियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, पीपीई किट पहनकर सड़क पर लगाया झाड़ू और मांगी भीख

उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -